फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूनिक आईडी नहीं लेने पर ऑटो ई-रिक्शा को नहीं मिलेगा परमिट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर में चल रहे हर ऑटो व ई रिक्शा पर चार अंक की यूनिक आईडी लगाई जा रही है। ऑटो व ई रिक्शा मालिकों यदि यूनिक आईडी नहीं लेते हैं तो परिवहन विभाग की ओर से वाहनों को सड़क पर चलने के लिए परमिट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

आरटीओ से मिली जानकारी के अनुसार अब तक पंजीकृत 23,589 ऑटो में से 10,215 ऑटो मालिकों ने यूनिक आईडी ली है। साथ ही 12,696 पंजीकृत ई रिक्शा में लगभग 5,846 ने ही अपने ई रिक्शा पर यूनिक आईडी लगाई है।
चार अंकों का नंबर आसानी से याद हो जाता है। इस आईडी से ऑटो की पहचान करना आसान है। अक्सर लोग जरूरी कागजात व जरूरी सामान ऑटो में भूल जाते हैं। ऐसे में ऑटो वाले की पहचान यूनिक आईडी से हो जाएगी।
विज्ञापन

इससे यात्रियों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। एआरटीओ प्रशासन अरूण कुमार ने बताया कि यूनिक आईडी से यात्रियों को सुविधा मिल रही है। इसे हर हाल में सभी ऑटो वालों को कराना है। अन्यथा की स्थिति मेें ऑटो को परमिट नहीं दी जाएगी व उन पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें