फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने की गुरु गोरखनाथ की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रपति का हुआ स्वागत
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने बच्चों को बांटे चॉकलेट, भोजन कर सर्किट हाउस के लिए किया प्रस्थान
गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार की देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रपति का गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी की अगुवाई में स्वागत किया गया। राष्ट्रपति के साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी उपस्थित रहीं।
गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की मेजबानी में आयोजित कार्यक्रम में भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया। मंदिर परिसर में राष्ट्रपति बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के पास भी गईं और करबद्ध होकर और हाथ लहराकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति ने श्रद्धालु बच्चों को अपने हाथों से चॉकलेट देकर उन्हें भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

एम्स के दीक्षांत समारोह में शामिल होने बाद राष्ट्रपति पहले सर्किट हाउस और फिर वहां से गोरखनाथ मंदिर आईं। यहां मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया। वह मुख्य द्वार से सिंह द्वार तक गोल्फकार्ट से आईं और फिर वहां से गर्भगृह तक पैदल गईं। मंदिर के सिंह द्वार से गर्भगृह तक गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन मंदिर के महंत योगी मिथिलेशनाथ और कई साधु-संतों ने उनका अभिवादन किया। इस दौरान वेदपाठी विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चार कर राष्ट्रपति का स्वागत किया।
वेदपाठी विद्यार्थियों की ओर से उच्चारित वेदमंत्रों की गूंज के बीच राष्ट्रपति मुख्य मंदिर (गर्भगृह) में शिवावतारी गुरु गोरखनाथ की प्रतिमा समक्ष पहुंची और दर्शन-पूजन किया। यहां राष्ट्रपति के साथ गुरु गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ के आचार्यों ने विधि-विधान से पूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई। दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति मंदिर परिसर स्थित पीठाधीश्वर आवास में पहुंची जहां मुख्यमंत्री योगी ने उनका परिचय आमंत्रित लोगों से कराया। मंदिर और नाथपंथ से जुड़ी जानकारियां राष्ट्रपति को दीं। साथ ही राष्ट्रपति को टेराकोटा शिल्प से बनीं भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। भोजन प्रसाद ग्रहण करने के बाद राष्ट्रपति रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस रवाना हो गईं। राष्ट्रपति मंगलवार दोपहर में भी गोरखनाथ मंदिर जाएंगी।
विज्ञापन


...........

फोटो
राष्ट्रपति ने दिया चॉकलेट, कहा... पढ़ती हो
गोरखनाथ मंदिर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने बच्चों को चॉकलेट बांटे। इस बीच गोरखनाथ क्षेत्र के आजाद नगर सेक्टर दो की रहने वाली कबड्डी कोच विजय लक्ष्मी सिंह की बेटी दक्षया सिंह को भी राष्ट्रपति ने अपने हाथों से चॉकलेट दिया और पूछा कि पढ़ती हो। दक्षया ने सिर हिलाकर कहा हां। इसके बाद राष्ट्रपति आगे बढ़ गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें