फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दो संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया, एक कार जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बालू पर शौच करने से मना करने पर हुई मारपीट के बाद फायरिंग का मामला
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के अदालत होटल के पास मंगलवार की रात सरेराह फायरिंग करने वाले दो संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही एक कार को भी जब्त कर बदमाशों की तलाश में जुटी है।

होटल कर्मचारी विनय ने पुलिस को बताया कि अदालत होटल के बगल में रखे गए बालू को पंजाब दास, कमला और बृजेश हटा रहे थे। इसी दौरान मंगलवार की रात करीब 11:40 बजे सफेद स्विफ्ट और काली वेन्यू कार से छह-सात लोग वहां पहुंचे। काली कार से उतरे एक युवक ने बालू पर शौच करना शुरू कर दिया। जब पंजाब दास ने रोका तो उसने गाली-गलौच करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं, दोनों गाड़ियों में बैठे अन्य युवक भी बाहर आ गए और सभी ने मिलकर हमला करना शुरू कर दिया। विवाद बढ़ते ही एक युवक ने असलहा निकालकर फायरिंग कर दी। अचानक चली गोलियों से वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान बचाव करने पहुंचे वीरेंद्र कुमार पटेल, अनुराग, आकाश कुमार और अर्जुन को भी बदमाशों ने बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी सफेद कार को मौके पर छोड़कर काली वेन्यू कार में बैठकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, एक कार को जब्त कर लिया गया है। भागे हुए आरोपियों की तलाश में टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें