फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फर्जी डिग्री के मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए पश्चिम यूपी के जिले में पुलिस ने डाला डेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम यूपी में बैठा सरगना डिमांड पर छपवाता था फर्जी डिग्री
विज्ञापन

खोराबार पीएचसी के डॉक्टर व उसके साथी को पकड़कर पुलिस भिजवा चुकी है जेल
गोरखपुर। मेडिकल की फर्जी डिग्री बनाने वाले सरगना की तलाश में जिले की पुलिस पश्चिम यूपी के जिले में डेरा डाला है। सरगना के पकड़े जाने के बाद डिग्री कहां छपती थी, साथ ही गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता चल पाएगा। सोमवार को 21 फर्जी मेडिकल की डिग्री के साथ पकड़कर खोराबार पीएचसी के डॉ. राजेश कुमार और उसके साथी सुशील कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भिजवाया था। आरोपियों ने सरगना के बारे में अहम जानकारी दी है।
डॉ. राजेश कुमार एम्स इलाके के कुनराघाट का निवासी है, जबकि उसका साथी सुशील कुमार चौधरी संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के पठान टोला का निवासी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सितंबर 2024 में केस दर्ज किया गया था। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत उरुवा बाजार थाना क्षेत्र के लोहरा निवासी सूर्य प्रताप सिंह ने केस दर्ज कराया था। तब सूर्य प्रताप ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर 2022 को उसकी मुलाकात डॉ. राजेश से हुई थी। तब उन्होंने बताया कि उनके परिचित के कॉलेज शिकोहाबाद में डी-फार्मा में एडमिशन करा देंगे। इस पर प्रथम वर्ष की फीस के रूप में 80 हजार रुपये दे दिए। जनवरी 2023 में कॉलेज का आईडी कार्ड दिया और कहा एडमिशन हो गया है और जब पेपर होगा तो बताएंगे। फिर 13 मार्च 2023 को एडमिड कार्ड और रिजल्ट दोनों एक साथ दे दिए और बोले आपका पेपर हो गया आप पास हो गए। संदेह हुआ तो हम प्रथम वर्ष का रिजल्ट लेकर 08 सितंबर 2023 को जेएस विश्वविद्यालय शिकोहाबाद पहुंच गए और वहां के बाबू को दिखाया तो उन्होंने फर्जी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि आरोपियों ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के एक जिले के व्यक्ति के बारे में बताया है। डिमांड पर वह फर्जी मेडिकल डिग्री छपवाता था। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें