फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेट बैंकिंग के जरिये बैंक खाते से पांच लाख रुपये का लोन कर जालसाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
एम्स थाने में पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात नंबर पर साइबर जालसाजी का केस दर्ज
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी निवासी प्रियांशु पांडेय के बैंक खाते से अज्ञात ने करीब पांच लाख रुपये का लोन कर रकम हड़प ली। ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी होने पर प्रियांशु पांडेय ने एम्स थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एम्स थाने की पुलिस साइबर विशेषज्ञ की मदद से आरोपी की पता लगा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को पीड़ित प्रियांशु पांडेय ने तहरीर देकर बताया है कि मोहद्दीपुर स्थित एक्सिस बैंक में खाता है। दो दिन पहले खाते से नेट बैंकिंग के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति ने पांच लाख रुपया का लोन करा लिया। खाते में 4,96,821 लाख रुपये क्रेडिट किया गया। थोड़ी ही देर में खाते से लोन के रुपये दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। इस दौरान मोबाइल पर एक नंबर से बार-बार कॉल आ रही थी। केवाईसी और स्वास्थ्य बीमा के बारे लंबी बात की जा रही थी। जैसे ही फोन कटा, मोबाइल पैसे कटने का मैसेज प्राप्त हुआ। इसके बाद साइबर पुलिस के हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई। इधर, एम्स थाना पुलिस ने मोहद्दीपुर स्थित बैंक में जाकर कर्मचारियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। साइबर अपराध थाने की टीम को भी लगाकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें