फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में चार स्थानों पर बनेगा यात्री बस शेल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखनाथ रोड, यातायात तिराहा, कार्मल स्कूल मोड़, रेल म्यूजियम के सामने होगा निर्माण
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम शहरवासियों की सुविधा के लिए अब चार प्रमुख स्थानों पर आधुनिक यात्री बस शेल्टर बनवाने जा रहा है। यह शेल्टर गोरखनाथ रोड, यातायात तिराहा, कार्मल स्कूल मोड़ और रेल म्यूजियम के सामने बनाए जाएंगे। इन स्थलों पर यात्रियों को बारिश, धूप और ठंड से राहत मिलेगी। साथ ही बसों के इंतजार के दौरान सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान भी मिलेगा।
नगर निगम की ओर से यह निर्माण कार्य निजी फर्म गैलेंट इस्पात लिमिटेड, गोरखपुर की मदद से कराया जाएगा। कंपनी ने इन चारों स्थलों पर यात्री शेल्टर बनाने का प्रस्ताव नगर निगम को भेजा था। प्रस्ताव को नगर निगम सदन की ओर से स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। स्वीकृति के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह ने बताया कि शेल्टरों का डिजाइन आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिसमें बैठने की व्यवस्था, सूचना बोर्ड और प्रकाश व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इन स्थलों के चयन में यात्रियों की भीड़, बसों की आवाजाही और जनसुविधा को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन

निर्माण पूरा होने के बाद शहर के इन चारों क्षेत्रों में बसों के इंतजार के दौरान लोगों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी शहर के प्रमुख चौराहों पर बस शेल्टर बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें