फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परवल 160 और टमाटर पहुंचा 100 रुपये किलो

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में बारिश व बाढ़ के कारण सब्जियों की आवक कम होने से चढ़े भाव
विज्ञापन


गोरखपुर। बरसात में बाहर से महेवा मंडी में आने वाली सब्जियों की आवक कम हो गई है। इससे सब्जियों के भाव चढ़ गए हैं। टमाटर व परवल के भाव आसमान छू रहे हैं तो ज्यादातर सब्जियां भी महंगी हुई हैं। फुटकर में परवल 160 व टमाटर 100 रुपये किलो तक बिक रहा है। अन्य सब्जियां भी महंगी हुई हैं।

बताया जा रहा है कि बाहर से आने वाली सब्जियों की आवक बाढ़ की वजह से प्रभावित हो रही है। वहीं स्थानीय स्तर पर भी सब्जियों की आवक कम हुई है। परवल का सीजन अब समाप्त हो रहा है साथ ही बाढ़ की वजह से भी परवल महंगा हुआ है। वहीं टमाटर की आवक भी कम हुई है।
विज्ञापन

फुटकर बाजार में फूल गोभी 100 रुपये किलो बिक रहा है। बोड़ा और हरी मिर्च के भाव भी 100 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। नेनुआ 50, सतपुतिया 80, पत्ता गोभी 40, भिंडी 60, लौकी 50, बैंगन 60, बोड़ा 100 अरुई 60, बंडा 60, केला 40 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। आलू और प्याज 25-25 रुपये किलो है।
विज्ञापन

महेवा मंडी के व्यापारी रमजान मेकरानी ने बताया कि लगभग सभी सब्जियों के दाम बारिश व अन्य जिलों में बाढ़ के कारण बढ़ गए हैं। फुटकर व्यापारी महेंद्र ने बताया कि इस समय लगभग सभी सब्जियों के दाम चढ़े हुए हैं। बरसात बाद ही सस्ता होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें