गोलघर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के ठेके पर नगर निगम ने साफ की तस्वीर
गोरखपुर। गोलघर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए अब शासन स्तर पर निर्धारित शुल्क ही जमा करना होगा। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने स्पष्ट किया कि ठेका लेने वाली फर्म से शासन से निर्धारित पार्किंग शुल्क के मुताबिक ही पार्किंग धनराशि ली जाएगी।
नगर निगम ने गोलघर की मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन के लिए नया ठेका 28 लाख रुपये सालाना की दर पर आर्चित इंटरप्राइजेज को दिया है। पहले यह ठेका 12.50 लाख रुपये में दिया गया था। यानी इस बार ठेके की राशि में लगभग 124 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अधिकारियों का कहना है कि उच्च बोली लगाने वाली कंपनी को ठेका दिया गया है।
दोपहिया वाहनों के लिए 2 घंटे का शुल्क 20 रुपये, क्रमवार 1 घंटे का 10 रुपये, 24 घंटे के लिए 60 रुपये और मासिक पास 900 रुपये है। चार पहिया वाहनों के लिए 2 घंटे का शुल्क 30 रुपये, 1 घंटे का 20 रुपये, 24 घंटे के लिए 120 रुपये और मासिक पास 2000 रुपये निर्धारित कर दिए गए हैं। लेकिन अब इन्हें नगर निगम ने वापस ले लिया है।