फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मामूली विवाद में हुई फायरिंग के मामले में एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत होटल के पास हुआ था विवाद, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र में अदालत होटल के पास पिछले मंगलवार को मामूली विवाद में हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें आधी रात को दो गाड़ियों से आए युवकों ने बालू हटाने के दौरान जमकर गाली-गलौज, मारपीट और फायरिंग की थी।
गिरफ्तार युवक की पहचान देवरिया के मदनपुर थाना क्षेत्र के करायल शुक्ल गांव निवासी विकास गुप्ता के रूप में की है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


पिपलडाड़ा निवासी विनय कुमार निषाद ने एम्स थाने में तहरीर दी थी। उसने बताया कि अदालत होटल के बगल में रखे बालू को पंजाब दास, कमला और बृजेश हटा रहे थे। तभी रात करीब 11:40 बजे सफेद स्विफ्ट और काले रंग की वेन्यू से छह-सात लोग पहुंचे। काली कार से उतरा युवक बालू पर ही शौच करने लगा। जब उसे रोका गया तो उसने गाली-गलौज करते हुए पंजाब दास को थप्पड़ जड़ दिया। इस दौरान दोनों गाड़ियों से अन्य युवक भी बाहर निकल आए और मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से वहां दहशत का माहौल बन गया। बीच-बचाव करने पहुंचे विरेंद्र कुमार पटेल, अनुराग, आकाश कुमार और अर्जुन को भी पीटा गया। घटना के बाद आरोपी सफेद कार को मौके पर छोड़कर काली वेन्यू में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन

फायरिंग की यह पूरी घटना किसी ने मोबाइल पर कैद कर ली थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और नामजद रिपोर्ट दर्ज की। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें