फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कार की किस्त मांगने गए थे..मनबढों ने मैनेजर पर कर दी फायरिंग- एक गिरफ्तार, 5 फरार

Sun, 01 Jun 2025 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

बिहार के पटना कदम कुंवा निवासी चोलामंडपम इन्वेस्टमेंट कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर अमित सरन की तहरीर पर रुपेश, करुणेश, करन सिंह, विकास सिंह, अंशुमान त्रिपाठी और राज सिंह के खिलाफ बेलघाट थाने में केस दर्ज किया गया था। इसमें तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं, अन्य की तलाश चल रही है।
विज्ञापन
फायरिंग करने का गिरफ्तार आरोपी - फोटो : स्त्रोत-पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेलघाट इलाके के सोपाई गांव में फाइनेंस कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर पर अवैध पिस्टल से फायरिंग करने के एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। 28 मई को कार की किस्त मांगने गए मैनेजर पर आरोपी ने हमला किया था। आरोपी की पहचान क्षेत्र के ही चौतरा पट्टी के करुणेश दुबे के रूप में हुई। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस ने उसे जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


बेलघाट थाना प्रभारी विकास नाथ ने बताया कि मामले में शुक्रवार को दो आरोपियों रुपेश और राज को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। इनके पास से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली गई थी।

बिहार के पटना कदम कुंवा निवासी चोलामंडपम इन्वेस्टमेंट कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर अमित सरन की तहरीर पर रुपेश, करुणेश, करन सिंह, विकास सिंह, अंशुमान त्रिपाठी और राज सिंह के खिलाफ बेलघाट थाने में केस दर्ज किया गया था। इसमें तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं, अन्य की तलाश चल रही है।
विज्ञापन


एरिया सेल्स मैनेजर अमित सरन ने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारी विकास श्रीवास्तव के साथ बेलघाट सोपाई निवासी गुड्डी देवी के घर कार की फाइनेंस प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए 28 मई को गए थे। फरवरी माह में गाड़ी लेने के बाद से फाइनेंस कार्रवाई पूर्ण करने में वह आनाकानी कर रही थीं।

इस दौरान इनके घर और गांव के सहयोगी रुपेश, करुणेश, करन, विकास, अंशुमान, राज उन्हें और साथी को जान मारने के लिए अवैध पिस्टल से फायर कर दिए। इसमें हमलोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें