जानीपुर। गोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर बघौरा के सती माता मंदिर में बुधवार रात चोरों ने कमरे का ताला काटकर 20 हजार रुपये, गैस सिलिंडर, चूल्हा, वाद्ययंत्र, घंटा आदि चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर लोगों ने इसकी सूचना गोला थाने में दी। मौके पर पहुंची गोला पुलिस जांच-पड़ताल कर चोरों के तलाश में जुट गई।
क्षेत्र के लालजी शुक्ल, लाल साहब शुक्ल और संगम शुक्ल ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा कि बृहस्पतिवार सुबह चार बजे रामपुर बघौरा के पश्चिम गोला-रावतपार मार्ग पर स्थित सती माता मंदिर में चोरी हो गई। चोरों ने मंदिर में बने कमरे का ताला काट कर रुपये और सामान चोरी कर लिए।
ग्रामीणों का कहना है कि चोर आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं, और गोला पुलिस उनका कुछ नहीं कर पा रही है। संवाद