फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोमतीनगर से एनईआर की पहली सर्कुलर ट्रेन चलाने में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट बुकिंग का सिस्टम नहीं होने का हवाला देकर वाणिज्य विभाग ने हाथ खड़े किए
विज्ञापन

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे से चलने वाली देश की पहली सर्कुलर ट्रेन का संचलन अब मुश्किल लग रहा है। वाणिज्य विभाग ने सर्कुलर ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग का कोई सिस्टम नहीं होने का हवाला देकर हाथ खड़ा कर लिया है। जब तक आरक्षण सिस्टम में बदलाव नहीं होता है यह ट्रेन नहीं चल पाएगी।
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने गोमतीनगर-पुणे-पनवेल के लिए सर्कुलर ट्रेन चलाने की अधिसूचना जारी की थी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे को निर्देश दिया था कि इस ट्रेन को जल्द से जल्द सिस्टम में फीड कराकर संचलन शुरू करा दें। मगर तकनीकी बाधा के चलते फिलहाल इस ट्रेन का संचलन शुरू नहीं हो पाएगा। वाणिज्य विभाग का कहना है कि एक ट्रेन नंबर से अलग-अलग स्टेशनों की फीडिंग नहीं हो पा रही है। ऐसे में ट्रेन को चला पाना संभव नहीं है। अब इस आपत्ति को दर्ज करते हुए रेल प्रशासन रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजेगा। दरअसल, सर्कुलर ट्रेन वापसी यात्रा में अन्य दूसरे स्टेशनों से होते हुए लौटती है। इससे लिंक ट्रेन की जरूरत नहीं होती है और आसपास के शहर वाले यात्रियों को सहूलियत होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें