फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑल इंडिया रेलवे हैंडबॉल चैंपियनशिप में एनईआर का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला वर्ग के फाइनल में एनईआर ने उत्तर रेलवे को हराया
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में उत्तर रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को 23-20 से दी शिकस्त

गोरखपुर। उदयपुर में आठ मार्च से आयोजित 17वीं ऑल इंडिया रेलवे हैंडबॉल चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। महिला टीम जहां चैंपियन रही, वहीं पुरुष टीम ने रजत पदक प्राप्त किया।
महिला वर्ग के फाइनल में पूर्वोत्तर रेलवे ने उत्तर रेलवे को 28-23 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में उत्तर रेलवे ने एनईआर को 23-20 से हराकर खिताब अपने नाम किया। बता दें पिछले नौ वर्षों से लगातार पूर्वोत्तर रेलवे की महिला एवं पुरुष हैंडबॉल टीम फाइनल में प्रवेश कर रही है। 2024 में दोनों टीमें विजेता रही थीं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ का दावा है कि खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए जा रहे अत्याधुनिक संसाधनों एवं प्रशिक्षणों के परिणाम स्वरूप पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर अपनी छंटा बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन

एनईआर की महिला एवं पुरुष हैंडबॉल टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर महाप्रबंधक सौम्या माथुर, अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अभय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, महासचिव पंकज कुमार सिंह, हैंडबॉल सचिव कृष्ण चंद्र सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी चंद्र विजय सिंह ने हैंडबॉल कोच अरविंद कुमार यादव, खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें