नीना थापा के प्रतीक ने खेली नाबाद 87 रनों की शानदार पारी, आरुष ने झटके पांच विकेट
यूनिटी सुपर सीरीज अंडर-16 सीजन- 2 क्रिकेट प्रतियोगिता
गोरखपुर। यूनिटी सुपर सीरीज अंडर-16 सीजन- 2 क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच रविवार को हॉक स्पोर्ट्स और नीना थापा क्रिकेट एकेडमी के बीच हॉक स्पोर्ट्स क्रिकेट ग्राउंड कुसम्ही पर खेला गया। इसमें प्रतीक की शानदार बल्लेबाजी और आरुष की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर नीना थापा क्रिकेट एकेडमी को एक तरफा मुकाबले में हॉक स्पोर्ट्स की टीम को आठ विकेट से हराकर मैच में 1-0 बढ़त बनाई।
नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। हॉक स्पोर्ट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.3 ओवरों में 149 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें सुमीत पासवान ने 37, अर्णव निषाद ने 15 रन, अनुज कुमार, प्रिंस निषाद और आर्यन चौहान ने 13-13 रनों की पारी खेली। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आरुष कुमार ने पांच विकेट झटके। अद्वय यादव ने दो और केशव सिंह ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 27.4 ओवरों में दो विकेट के नुकसान से 152 रन बनाकर मैच को जीत लिया। कप्तान प्रतीक कुमार ने नाबाद 87 रनों कि पारी खेली। गोलू गुप्ता ने 32 और करण कुमार ने 15 रनों का योगदान दिया। हॉक स्पोर्ट्स कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमन यादव और पार्थ यादव ने एक-एक विकेट लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच का ट्रॉफी कोच त्रयंबक शुक्ला के हाथों कप्तान प्रतीक कुमार को दिया गया।