फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा : जल्द घोषित की जाएगी 61 सदस्यों वाली मंडल कार्यसमिति

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा ने अपने मंडल कमेटियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को लगभग पूरा कर लिया है। रविवार को क्षेत्रीय कार्यालय में इसे लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर क्षेत्र के सभी 10 जिलों की मंडल स्तरीय समितियों पर चर्चा की गई। इसे जल्द घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय ने नवीन ने बताया कि संगठन स्तर पर भाजपा में जिलों के कई मंडलों में विभक्त किया गया है। जिला कार्यसमिति जैसी ही मंडल कार्यसमिति भी होती है। इसमें अध्यक्ष समेत 61 सदस्य होते हैं। इस मंडल समिति के गठन के लिए जो नाम सुझाए गए थे, उन पर चर्चा के लिए रविवार को महत्वपूर्ण बैठक की गई।
इस बैठक में प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला प्रवासी उपस्थिति रहे। डॉ. बच्चा पांडेय ने बताया कि नई मंडल कार्यसमिति शीघ्र ही जिले स्तर से घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें