फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बैंक में बंधक जमीन को बेचा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। बैंक में बंधक जमीन को बेचने का मामला सामने आया है। कुशीनगर के हतवा कसया निवासी राहुल दुबे पर आरोप है कि भू-स्वामी ने धोखे से रिशु मिश्रा निवासी हरि सेवक नंबर दो को 18 लाख रुपये में बेच दी। बाद में पता चला कि यह जमीन बैंक में बंधक है। जानकारी होने पर रिशु मिश्रा ने जमीन विक्रेता राहुल निवासी शामपुर हतवा कसया (कुशीनगर) के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रिशु मिश्रा ने आरोप लगाया कि उसके ससुर के मित्र नीरज त्रिपाठी, संतोष, अमरनाथ और रमेश जमीन खरीद-फरोख्त करते हैं। उनके बताने पर राहुल दुबे से वार्ता कर जंगल क्षत्रधारी में दो हजार स्क्वायर फीट जमीन 18 लाख रुपये में क्रय कर लिया। जमीन का खारिज दाखिल भी हो गया। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक गोरखपुर से जमीन के नीलामी का नोटिस प्राप्त हुआ। शिकायत करने पर राहुल धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें