फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखधाम समेत 15 से अधिक ट्रेनें कई घंटे देर से पहुंचीं जंक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी ट्रेनों का लेट आने का सिलसिला जारी
विज्ञापन

भठिंडा से आ रही गोरखधाम एक्सप्रेस 5.45 घंटे की देर से आई, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
गोरखपुर। आंधी-बारिश के कारण दिल्ली, मुंबई व अन्य शहरों से आने वाली 15 से अधिक ट्रेनें एक से आठ घंटे देरी से गोरखपुर जंक्शन पहुंची। भठिंडा से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम ट्रेन दूसरे दिन भी 5.45 घंटे देरी से गोरखपुर जंक्शन पहुंची। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

बुधवार रात उत्तर भारत में कई जगह आंधी, बारिश और वज्रपात के बाद बृहस्पतिवार से ट्रेन का देरी से आना शुरू हुआ सिलसिला शुक्रवार देर रात तक जारी रहा। सहरसा स्पेशल गरीब रथ 19.52 घंटे, शहीद एक्सप्रेस 1.45 घंटे, राप्ती सागर 6.45 घंटे, गोरखपुर एक्सप्रेस चार घंटे, गोंडा-गोरखपुर 1.45 घंटे, अमृतसर स्पेशल 2.48 घंटे सहित कई ट्रेन लेट पहुंची। देर रात तक ट्रेन का देरी से आना जारी रहा।
विज्ञापन

उधर, ट्रेन के इंतजार में गोरखपुर जंक्शन में भीड़ बढ़ती गई। अधिकांश प्लेटफार्म यात्रियों से भर गए। लोग घंटों से ट्रेन का इंतजार करते दिखे।
सहरसा स्पेशल से बगहा जा रहे चंदन चौधरी ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करते हैं। 22 मई से वह ट्रेन में बैठे हैं। 19 घंटे देरी से ट्रेन गोरखपुर पहुंची है। स्टेशन का खाना खाने से उसके पेट में दर्द हो गया है। स्लीपर में बैठे दरभंगा के अमित गुप्ता ने बताया कि वह स्पेशल ट्रेन में गलत आ गए। दूसरी ट्रेन में आते तो अभी तक घर पहुंच जाते। कहा कि वह दोबारा स्पेशल ट्रेन में नहीं आएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही थीं। इस दौरान पूछताछ काउंटर पर लोगाें की भीड़ लगी रही। लोग अलग-अलग ट्रेन के बारे में जानकारी ले रहे थे। परिवार के साथ एक घंटे से इंतजार कर रहा हूं।
..............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें