फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमएमएमयूटी को इस महीने मिल जाएंगे 57 असिस्टेंट प्रोफेसर

विज्ञापन
विज्ञापन
नियुक्ति के लिए अंतिम इंटरव्यू 25 फरवरी को
विज्ञापन


गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को इसी महीने 57 असिस्टेंट प्रोफेसर मिल जाएंगे। 25 फरवरी को इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उसी दिन प्रबंध बोर्ड की बैठक में नियुक्तियों के लिफाफे भी खुल जाएंगे।
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए चार चरणों में अलग-अलग विषयों के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया होनी थी। इसके तहत चौथे स्लॉट में 22 से 24 तक सिविल और 24 व 25 फरवरी को मैकेनिकल के लिए इंटरव्यू होगा। अन्य विषयों में नियुक्ति के लिए पहले ही इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। बताते हैं कि 25 फरवरी को इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन प्रबंध बोर्ड की बैठक हो सकती है। विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 110 रिक्त पदों के लिए जनवरी 2024 में विज्ञापन निकला था। प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 57 पदों के लिए नवंबर में लिखित परीक्षा हुई थी और दिसंबर में परिणाम जारी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट...
विश्वविद्यालय में शिक्षक-छात्र अनुपात जल्द और बेहतर हो जाएगा। असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू और पीपीटी प्रजेंटेशन की प्रक्रिया चल रही है। इसका अंतिम चरण 25 फरवरी को खत्म हो जाएगा। उसके बाद प्रबंध बोर्ड की बैठक में इसे रखा जाएगा।
- प्रो. जेपी सैनी, कुलपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें