फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सहजनवां से लापता किशोरी राजघाट क्षेत्र में बेसुध मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र से शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में लापता 15 वर्षीय किशोरी रात में राजघाट क्षेत्र में अचेत अवस्था में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के रहने वाले प्राइवेट कर्मी ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अचानक घर से लापता हो गई है। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने सहजनवां थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार रात 9 बजे राजघाट पुलिस को एक 15 वर्षीय किशोरी अचेत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही सहजनवां थाने को सूचना दी। स्थानीय पुलिस संग मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजनों ने बेटी की शिनाख्त की। आशंका है कि किशोरी ने किसी दवा का ओवरडोज ले लिया। इसके चलते वह बदहवास हालत में हो गई।
सीओ गीडा रत्नेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस की निगरानी में किशोरी का इलाज चल रहा है। पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है। पूछताछ के बाद किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें