फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: स्कूल से लापता छात्रा सोनबरसा में मिली, परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना पुलिस ने स्कूल के बाहर से लापता किशोरी को सोनबरसा से बृहस्पतिवार को खोज लिया। जबकि किशोरी को साथ ले जाने वाले संतकबीरनगर के कटरा मिश्र निवासी अमन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी इंटरमीडिएट की 15 वर्षीय छात्रा बीते 25 जुलाई को स्कूल के बाहर से लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने बुधवार को हरपुर बुदहट थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अमन यादव को बृहस्पतिवार की शाम सोनबरसा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ कर छात्रा को इलाके से खोज लिया। छात्रा का मेडिकल करने के बाद उसका बयान दर्ज कर परिजनों को सौंप दिया गया। इधर, पुलिस ने दुष्कर्म और पाक्साे एक्ट के मामले में भागे विशाल चौहान को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें