फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रभारी मंत्री ने कई योजनाओं के प्रस्ताव पर जताई सहमति

Wed, 30 Oct 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह कि अध्यक्षता में मंगलवार को सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना को लेकर बैठक हुई। इसमें प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्ययोजना के प्रस्ताव पर सहमति जताई।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने प्रभारी मंत्री के सामने जिले की विभिन्न योजनाओं में बाईपास, रिंग रोड का निर्माण, मार्गों के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य, लॉजिस्टिक पार्क के लिए सड़कों का चौड़ीकरण, अंतरराष्ट्रीय व अंतरराज्यीय सीमा पर पड़ने वाले मार्गों का चौड़ीकरण, नाबार्ड योजना के अंतर्गत ग्रामीण मार्गों का नवनिर्माण, सड़कों का चौड़ीकरण, चीनी मिल मार्ग का चौड़ीकरण व नवनिर्माण व पुनर्निर्माण कार्य, सड़क सुरक्षा में ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए कार्य, लघु व दीर्घ सेतु, रेलवे के उपरगामी सेतु का निर्माण, राज्य सड़क निधि तथा मार्गों के अनुरक्षण के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। जिस पर सर्वसम्मति से अध्यक्ष ने कार्ययोजना के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया। विधायकों के क्षेत्र के कार्य योजना को प्रस्ताव में शामिल करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक गण फतेहबहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, विपिन सिंह, प्रदीप शुक्ला, ई. सरवन निषाद, राजेश त्रिपाठी, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें