फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी से छेड़खानी आरोपी हिरासत में

Wed, 30 Oct 2024 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज। कस्बे में मंगलवार की शाम सात बजे घर में अकेली किशोरी को देख युवक ने छेड़खानी की। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम सात बजे 15 वर्षीय किशोरी अपने पिता के साथ घर की छत पर सजावट देख रही थी। थोड़ी देर बाद वह नीचे आ गई। इसी बीच पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाला युवक घर में घुसकर उससे छेड़खानी करने लगा। उसके शोर मचाने पर पिता दौड़कर नीचे आए तो बेटी ने आरोपी की तरफ इशारा कर सारी बात बताई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पिता ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मांग की। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें