फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पारिवारिक कलह से क्षुब्ध विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतबेला। चिलुआताल थाना क्षेत्र के कोठा गांव में मंगलवार को पूजा यादव (26) ने पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के खलीलाबाद बड़ी सरौली निवासी पूजा यादव की शादी 11 मार्च 2018 को सुनील यादव से हुई थी। दो बच्चे लाडो (05) और बेटा विराट (02) हैं। सुनील यादव गोरखपुर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। सुनील यादव ने बताया कि मंगलवार को उनके माता-पिता निजी काम से घर से बाहर गए थे। जबकि वह अस्पताल में थे। इसबीच उनकी पत्नी पूजा ने दोनों बच्चों को सुलाने के बाद कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी लाडो के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी जब पहुंचे तो पूजा का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या के पीछे का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि वास्तविक कारण जांच-पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें