फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जूनियर अधिवक्ताओं को स्टाइपेंड देने सहित पास किए गए कई प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याण निधि की राशि बढ़ाने सहित कई प्रस्ताव पारित
विज्ञापन

गोरखपुर। जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के सभागार में मंगलवार को जनपद स्तरीय अधिवक्ता महासम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय और संचालन मंत्री चंद्र प्रकाश मिश्र ने किया।
मुख्य वक्ता अधिवक्ता कल्याणार्थ समिति के अध्यक्ष रामाश्रय त्रिपाठी ने अधिवक्ता वेलफेयर ट्रस्ट में संशोधन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यदि समय रहते बदलाव नहीं हुआ तो भविष्य में अधिवक्ताओं को मिलने वाली धनराशि भी प्रभावित हो सकती है। सम्मेलन के आयोजक गया नारायण लाल ने कहा कि यह महासम्मेलन अधिवक्ताओं को जागरूक और संगठित करने का कार्य करेगा। सम्मेलन में सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन

प्रमुख प्रस्तावों में अधिवक्ता कल्याण निधि की परिपक्वता राशि 15 लाख रुपये की जाए, जूनियर अधिवक्ताओं को 5 वर्ष तक 5 हजार रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाए, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम तत्काल लागू किया जाए, 65 वर्ष से अधिक उम्र के अधिवक्ताओं को 15 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जाए और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। अधिवक्ताओं के लिए अधिवक्ता पुरम का निर्माण कराने और ब्याज मुक्त ऋण देकर भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। साथ ही विधानसभा में अधिवक्ताओं के लिए 5 सीटें आरक्षित करने, सभी रेलवे स्टेशनों पर अधिवक्ताओं के लिए प्री-काउंटर खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर गोला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रतिदेव मिश्र, पूर्व अध्यक्ष गिरजेश शाही, तहसील चौरी चौरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरपी यादव, पूर्व मंत्री लालमन, राजेश कुमार श्रीवास्तव, उपेंद्र धर दूबे, सचिन कुमार शुक्ल, भास्कर दूबे, रामकृष्ण पांडेय, कृष्ण दामोदर पाठक व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें