फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में पश्चिम बंगाल के व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की बुधवार की रात मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। दो दिन तक शव पहचान के लिए मोर्चरी में रखा था। इसी बीच शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के हुगली थाना क्षेत्र के हाट बसंतपुर निवासी बिकनु ने पहचान करते हुए बताया कि शव उसके पिता विश्वनाथ (55 वर्ष) का है।
विज्ञापन


बिकनु ने बताया कि उसके पिता विश्वनाथ (55 वर्ष) गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो में पिकअप से मुर्गा सप्लाई करते थे। बुधवार की शाम सात बजे एक फॉर्म से मुर्गा लेने निकले थे। बांस स्थान मंदिर के समीप सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक से टक्कर लगने से वह घायल हो गए थे। आसपास के लोगों ने घायल को मेडिकल काॅलेज भर्ती कराया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें