फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मनबढ़ों ने बुजुर्ग को पीटकर किया घायल, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर दो के टोला सकलदीपपुर में मंगलवार की शाम को गायब हुई भैंस के बारे में एक व्यक्ति से पूछताछ करना बुजुर्ग को भारी पड़ गया। इस बात से नाराज होकर मनबढ़ ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर बुजुर्ग की पिटाई कर दी और बुजुर्ग को झाड़ियों में फेंक दिया। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद इस मामले में टाल-मटोल कर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जंगल डूमरी नंबर दो निवासी पारसनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 21 मई को उसकी भैंस गायब हो गई थी। शाम करीब सात बजे भैंस की तलाश करते हुए उसके पिता राम अवतार नदी किनारे पहुंचे। नदी किनारे रहने वाले जयराम से भैंस के विषय में पूछ लिया। इसी बात से नाराज होकर जयराम अपने बेटों योगेंद्र, रविंद्र और राजू के साथ मिलकर जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन

राॅड और ईंट से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसमें उसके पिता के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। लोहे के पाइप से मारने के कारण पैर टूट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें