फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस-वे : एक जुलाई से टोल टैक्स वसूलने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुजफ्फरपुर-गोरखपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे के जैतपुर से निकलकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर एक जुलाई से टोल टैक्स वसूलने की तैयारी शुरू हो गई है। टोल टैक्स वसूलने का टेंडर पाने वाली एजेंसी ने इसके लिए अपने सिस्टम इंस्टाॅल करने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को टोल टैक्स की दरें घोषित होने का अनुमान है।
विज्ञापन

लिंक एक्सप्रेस-वे का 20 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया था। उसके बाद से इस रूट पर वाहनों का आवागमन तो शुरू हो गया है, लेकिन अभी टोल टैक्स की वसूली नहीं हो रही है। यूपीडा ने टोल वसूली के लिए एक कंपनी को टेंडर दिया है। इस कंपनी की तरफ से रविवार को टोल प्लाजा पर सिस्टम लगाने का काम शुरू हो गया। सोमवार को सभी टोल गेट इंटरकनेक्ट किए जााएंगे। इसके बाद एक जुलाई से इस पर गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स देना होगा। यूपीडा के परियोजना निदेशक पीपी वर्मा ने बताया कि संभवत: सोमवार को दरों की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें