फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खजनी तहसील में तैनात आगरा के लेखपाल की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
19 जून की शाम तहसील से निकले लेकिन वापस नहीं लौटे
विज्ञापन

24 घंटे तक जिला अस्पताल की मोर्च्यूरी में अज्ञात के रूप में रखा रहा शव
गोरखपुर। खजनी तहसील में तैनात आगरा निवासी लेखपाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह 19 जून की शाम से ही लापता थे। पहचान न होने के कारण शव 24 घंटे तक जिला अस्पताल की मोर्च्यूरी में रखा रहा। शनिवार शाम को सहकर्मियों की खोजबीन के बाद शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लेखपाल मुनेंद्र कैम आगरा जिले के किरावली थाना क्षेत्र के अरदाया गांव निवासी थे। वह खजनी तहसील में तैनात थे और गीडा क्षेत्र के सेक्टर-5 में किराए पर कमरा लेकर रहते थे। 19 जून की शाम करीब 7:30 बजे वह तहसील से कमरे के लिए निकले थे लेकिन रात में वापस नहीं लौटे। लेखपाल का मोबाइल फोन बंद मिलने पर 20 जून को खजनी लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष गगन जायसवाल के माध्यम से साथियों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि 19 जून की रात बरहुआ गांव के पास सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति घायल हुआ था, जिसे रोड गश्त टीम ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पहचान नहीं होने पर शव मोर्च्यूरी में रखवा दिया गया।
विज्ञापन

एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे गोरखपुर पहुंच रहे हैं। हादसे की जांच जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें