फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मजदूर का मिला शव, कलान नाले में डूबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स थाना के बहरामपुर तुर्रा नाले में मंगलवार सुबह दिनेश राजभर (28) का शव बरामद हुआ। वहीं कैंपियरगंज के कलान नाले में मछली मारने गए चंद्रशेखर साहनी (24) की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

कुसम्ही कोठी निवासी दिनेश राजभर सोमवार की सुबह काम करने के लिए निकला था। देर शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह एक राहगीर ने तुर्रा नाले में शव देखकर एम्स थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी एम्स संजय मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या या फिर डूबने से मौत की जानकारी हो सकेगी।
वहीं दूसरी ओर शिवलहिया के रहने वाले चंद्रशेखर साहनी (24) दो दोस्तों के साथ सुरस गांव में स्थित कलान नाले में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान चंद्रशेखर का पैर फिसल गया और नाले में पानी ज्यादा होने से वह डूब गए। सूचना पर पहुंची कैंपियरगंज थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें