फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खराब मौसम की वजह से कोलकाता की उड़ान रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम खराब होने के कारण कोलकाता से ही उड़ान नहीं भर सका विमान
विज्ञापन

इंडिगो और एलायहस एयर की विमान सेवाएं भी हुईं प्रभावित
गोरखपुर। खराब मौसम की वजह से शनिवार को अपराह्न 3:45 बजे कोलकाता से आने वाले इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान रद्द कर दी गई। यही विमान वापस कोलकाता जाता है। इस कारण गोरखपुर से कोलकाता जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। हालांकि इसकी सूचना पहले ही विमानन कंपनी ने यात्रियों को दे दी थी, लेकिन अचानक उड़ान रद्द होने से जरूरी काम से कोलकाता जाने वाले परेशान हुए।
विज्ञापन

इसके अलावा, मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान निर्धारित समय से 22 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंचा। शाम 6:20 बजे दिल्ली से आने वाले एलायंस एयर का विमान भी मौसम के चलते करीब डेढ़ घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंचा। इसकी वजह से एयरपोर्ट पर यात्री परेशान दिखे। एयरपोर्ट निदेशक आरके पाराशर ने बताया कि खराब मौसम की वजह से कोलकाता की उड़ान रद्द हुई, इसकी जानकारी विमानन कंपनी ने यात्रियों को पहले ही दे दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें