फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीलिंग की जमीन बेचकर करोड़पति बना कमलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के टॉप-10 बदमाश कमलेश यादव और उसके साथी दीनानाथ प्रजापति सीलिंग की जमीन बेचकर करोड़पति बन गए। इन्होंने इतनी अधिक सीलिंग की जमीन बेची है कि आए दिन एक नए पीड़ित प्रार्थना पत्र लेकर आ रहे हैं। कमलेश यादव पर धोखाधड़ी कर सीलिंग की जमीन बेचने के आरोप में 50 से अधिक केस दर्ज किए जा चुके हैं। कमलेश फिलहाल जेल में है।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन ने कमलेश यादव की 100 करोड़ से अधिक संपत्ति जब्त कर चुकी है। अन्य जगहाें पर अभी उसकी और संपत्ति तलाशी भी जा रही है। कमलेश इतना शातिर है कि उसने पिपराइच इलाके में रहने वाली मुंह बोली बुआ को भी सीलिंग की जमीन बेच दी थी। बिहार के भी लोगों को कमलेश ने झांसा देकर जमीन बेची थी। सूत्राें की माने तो इसमें रजिस्ट्री ऑफिस के कुछ कर्मचारी और लेखपाल ने भी खूब साथ दिया है। उनकी मदद से ही सीलिंग की जमीन की जानकारी कर उसे वह बेच देता था।

सजा कराने के लिए टॉप सूची में नाम डाला
पुलिस ने कमलेश यादव को सजा कराने के लिए जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में नाम डाला है। उसके हर केस में प्रभावी पैरवी कर जल्द सजा कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उधर, कमलेश पर केस दर्ज कराने का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर के श्रीरामपुर मोहल्ले की कलावती देवी ने एम्स थाने में कमलेश यादव और उसके साथ दीनानाथ प्रजापति पर केस दर्ज कराया है। कलावती का आरोप है कि बहरामपुर में एक जमीन दिखाकर पति से दोनों आरोपियों ने नौ लाख रुपये हड़प लिए थे। जांच में वह जमीन सीलिंग की निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें