फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पत्नी की गैरमौजूदगी में नाबालिग नौकरानी से पांच साल तक करता रहा दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर थाने में किशोरी की तहरीर पर केस दर्ज, जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन

गोरखपुर। शाहपुर इलाके में पत्नी की गैरमौजूदगी में घर पर रहकर काम करने वाली नाबालिग नौकरानी से पांच साल तक पति दुष्कर्म करता रहा। किशोरी की तहरीर पर शाहपुर थाने में बिछिया, शांतिनगर, चौहान टोला निवासी आशुतोष पांडेय पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
गीडा इलाके की 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि जब वह नौ साल की थी, तब उसकी मां ने आशुतोष पांडेय के घर कामकाज के लिए भेज दिया था। दो साल बाद मां की मौत हो गई। इसके बाद इनके घर पर झाड़ू पोछा से लगाए सारे काम करती थी। घर पर पत्नी नेहा के न रहने पर आशुतोष पांडेय जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाते थे। मना करने पर पीटते थे। रात के समय देर तक काम करवाते थे। आए दिन सोते समय पीठ पर लात से भी मारते थे। एक दिन मौका देखकर वहां से भागकर अपने गीडा इलाके स्थित घर पहुंची। वहां आपबीती बताई तो भाई ने घर से भगा दिया। तब शाहपुर थाने आकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शाहपुर पुलिस के मुताबिक, आशुतोष पांडेय प्राॅपर्टी डीलर है। वह जमीन खरीद फरोख्त का धंधा करता है। उसकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दी गई है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा। वहीं किशोरी को वन स्टाफ सेंटर में रखा है। उसका कोर्ट में बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में गोरखनाथ सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में किशोरी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें