फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पति पर लगाया मारपीट का अरोप, तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला। नर्रे गांव की स्वाति सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर पति और अन्य ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में स्वाति ने कहा है कि उसकी शादी नौ जून 2014 को नर्रे गांव गगाह क्षेत्र में अभिनव चंद से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद परिवार के लोग दहेज के लिए परेशान करने लगे। कहा कि इस मामले में पूर्व में दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। वह अपने बच्चों के साथ पिता के वहां रहती है। छह अप्रैल को करीब शाम सात बजे मेरे पति पांच हजार रुपए मांगने आए। पैसा नहीं देने पर मारने लगे। शोर सुनकर मेरे पिता व भाई बीच-बचाव करने आए तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभिनव चंद, संतोष चंद, कुसुम चंद के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें