फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमंतू जातियों के लिए आयोग का गठन करेगी सरकार : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने एनेक्सी भवन में की प्रेस वार्ता
विज्ञापन


रावत ने कहा-पदयात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएंगे पटेल के विचार

गोरखपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को संबल मिल रहा है। किसी पर अत्याचार करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। सरकार की ओर से घुमंतू जातियों के लिए आयोग का गठन किया जा रहा है। यह बातें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने एनेक्सी भवन में शुक्रवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि आज सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। यह आयोजन राष्ट्र के गौरव, एकता और अखंडता का प्रतीक है। 31 अक्तूबर से छह दिसंबर तक जागरूकता रैली पदयात्राएं गांव-गांव में निकाली जाएंगी। इसे “एकता दिवस” के रूप में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावत ने कहा कि 2014 या 2017 से पहले अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के मामलों में घटनाएं अधिक होती थीं लेकिन मुकदमे दर्ज नहीं किए जाते थे। अब सरकार की सख्त नीति के कारण यदि कहीं कोई अत्याचार होता है तो तुरंत एफआईआर दर्ज की जाती है। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर के पांच स्थलों को “पंचतीर्थ” के रूप में विकसित कर उन्हें स्मारक रूप में संरक्षित किया गया है। इसी क्रम में गुजरात में सरदार पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा “स्टैच्यू ऑफ यूनिटी” स्थापित की गई है। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष अमित लाल भारती व महानगर उपाध्यक्ष अमित कन्नौजिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें