फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर रंग महोत्सव का भव्य आगाज 11 से, 13 को आएंगे राजपाल यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
विभिन्न प्रदेशों के दिखाए जाएंगे नाटक, पांच दिनों तक प्रेक्षागृह में होगा आयोजन
विज्ञापन


गोरखपुर। भारतेंदु नाट्य अकादमी व अभियान थियेटर ग्रुप की ओर से गोरखपुर रंग महोत्सव का आयोजन 11 से 15 अक्तूबर तक प्रेक्षागृह में होगा। पहले दिन मुंबई के कलाकार पारितोष, रश्मि, सुगंधा व केतन सिंह रहेंगे। प्रिज्म थिएटर सोसाइटी प्रोडक्शन मुंबई की ओर से ''''आंख मिचोली'''' नाटक की प्रस्तुति की जाएगी। 13 अक्तूबर को हास्य कलाकार राजपाल यादव कलाकारों को अभिनय के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन


पहले दिन कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन होंगी। यह जानकारी देते हुए अभियान थिएटर ग्रुप के निदेशक व गोरखपुर रंग महोत्सव के संयोजक श्रीनारायण पांडेय ने बताया कि 11 अक्तूबर के कार्यक्रम से पहले शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक किया जाएगा। 15 मिनट के इस नाटक में लगभग 10 समूह रहेंगे। इस नाटक की तैयारी की जा रही है। 12 अक्तूबर को जोघपुर की ओर से ''''डेजर्ट व्लूम'''' नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। 13 को भोपाल के कलाकार रामायण नाटक की प्रस्तुति करेंगे। इसी दिन राजपाल यादव कलाकारों को अभिनय के गुर सिखाएंगे। 14 को भारतेंदु नाट्य अकादमी रंगमंडल लखनऊ की ओर से ''''कर्ण गाथा'''' नामक नाटक प्रस्तुत किया जाएगा। पांचवें व अंतिम दिन रंगाभरण थिएटर ग्रुप जबलपुर ''''जस की तस'''' नाटक का मंचन किया जाएगा। उन्हाेंने बताया कि इस दौरान बेस्ट नाटक को पुरस्कृत भी किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन प्रेक्षागृह में शाम छह बजे से रात नौ बजे तक होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें