फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ट्रक की टक्कर से 10 मीटर तक घिसटी नायब तहसीलदार की कार, बाल-बाल बचे

Wed, 18 Nov 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- कालेसर जीरो प्वाइंट के पास हुआ हादसा, हादसे के बाद लोगों ने ट्रक को मौके पर पकड़ा, चालक के खिलाफ दी तहरीर
विज्ञापन

सहजनवां। गीडा थाना क्षेत्र के कालेसर जीरो प्वाइंट के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रक ने नायब तहसीलदार राजेश मिश्र की निजी कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में नायब तहसीलदार और उनके चालक बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया। नायब तहसीलदार ने चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

राजेश मिश्र पहले संतकबीरनगर में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात थे। तबादले के बाद जिलाधिकारी ने उन्हें सहजनवां तहसील में तैनाती दी है। मंगलवार को वह संतकबीरनगर से सहजनवां पहुंचे थे। इसके बाद जरूरी काम से अपनी निजी कार से कालेसर जीरो प्वाइंट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन उसमें सवार नायब तहसीलदार और चालक को चोट नहीं आई। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया। नायब तहसीलदार राजेश मिश्र ने ट्रक चालक के खिलाफ गीडा पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है और ट्रक को पकड़ लिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें