फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: व्यापारी से पांच लाख की मांगी रंगदारी, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Wed, 09 Sep 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़हलगंज पुलिस ने की कार्रवाई, हूटर लगी स्कॉर्पियो, रुपये और मोबाइल बरामद
विज्ञापन


बड़हलगंज। दुकान में घुसकर व्यापारी से मारपीट करने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर रमेश निषाद को बड़हलगंज पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल हूटर लगी स्कॉर्पियो, दो मोबाइल फोन और 7,100 रुपये बरामद किए हैं। स्कॉर्पियो के वैध कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाडीह निवासी राजू गुप्ता ने तहरीर देकर बताया था कि 23 अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान बहसुआ निवासी रमेश निषाद अपने साथी मनीराम साहनी और तीन अज्ञात लोगों के साथ हूटर बजाते हुए स्कॉर्पियो से पहुंचा। आरोप है कि सभी दुकान में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए राजू गुप्ता की पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर मकान गिराने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। तहरीर के आधार पर पुलिस प्राथमिदर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी स्कॉर्पियो से वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन स्थित नेवादा कट की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वांछित रमेश निषाद को स्कॉर्पियो समेत पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से दो मोबाइल फोन और 7,100 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने वाहन के कागजात मांगे लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद स्कॉर्पियो को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, रमेश निषाद इलाके का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ बड़हलगंज थाने में 10 और देवरिया जिले के मदनपुर थाने में एक मामला दर्ज है। उस पर हत्या की कोशिश, रंगदारी, मारपीट, एससी-एसटी और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें