फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज दो घंटे देरी से जाएगी गोरखपुुर-कोलकाता एक्सप्रेस

Mon, 27 May 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे प्रशासन की ओर से सीवान-पचरुखी स्टेशनों के बीच इंजीनियरिंग कार्य के लिए सोमवार को ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से कुछ गाड़ियों को री शेड्यूल और नियंत्रित करके चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर से 27 मई को चलने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट री-शिड्यूल कर चलाई जाएगी। इसके साथ ही अमृतसर से 26 मई को चलने वाली 14674 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस लखनऊ मंडल में 60 मिनट, काठगोदाम से 26 मई को चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट और नई दिल्ली से 26 मई को चलने वाली 04074 नई दिल्ली-सहरसा विशेष गाड़ी मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जा रही है।
उन्होंने बताया कि गोरखपुर से 27 मई को चलने वाली 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। छपरा से 27 मई को चलने वाली 05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी छपरा के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें