फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कुनराघाट से जुड़े कैंट स्टेशन तो मिलेगी शहरवासियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट स्टेशन के लिए सेकेंड एंट्री का रास्ता साफ होने के बाद अब इस स्टेशन को रामगढ़ताल के नजदीक कुनराघाट से जोड़ने की चर्चा शुरू हो गई है। अभी लोग इधर से पैदल और बाइक से रेल लाइन के किनारे से आते-जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सेकेंड एंट्री के साथ नया रास्ता बन जाए तो शहर के लोग सीधे कैंट स्टेशन आ जा सकेंगे। पुनर्विकास के बाद कैंट स्टेशन से अभी तीन पैसेंजर ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी भी 30 तारीख तक यहीं से संचालित हो रही है। आने वाले दिनों में अभी और भी कई ट्रेनों का संचालन यहां से किया जाना है। इस वजह से कैंट स्टेशन आने-जाने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है।
यहां आने-जाने वालों को अभी कैंट क्राॅसिंग पार करना पड़ता है। कैंट स्टेशन की तरफ बसे झरना टोला समेत आठ-दस मोहल्लों के लोग जब क्राॅसिंग बंद रहती है तब, रेलवे लाइन के किनारे से रामगढ़ताल का संकरा पुल पार करते हुए रामगढ़ताल के पास कसया रोड पर आ जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि जब रेल प्रशासन यहां सेकेंड एंट्री बनवा रहा है, तब इस रास्ते को भी चौड़ा करा दे तो स्टेशन सीधे रामगढ़ताल से जुड़ जाएगा। इस एक अतिरिक्त मार्ग से स्टेशन आना-जाना आसान होगा ही, साथ ही मोहद्दीपुर से स्टेशन नजदीक होने के कारण शहर के लोगों का आवागमन भी बढ़ेगा।
रेलवे के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि इस पर विचार चल रहा है, लेकिन अभी चुनाव के चलते प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है। चुनाव खत्म होने के बाद इस रास्ते की संभावना पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें