फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आठ घंटे की देरी से रवाना हुई गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल

Mon, 27 May 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर से रविवार को हैदराबाद जाने वाली स्पेशल ट्रेन आठ घंटे की देरी से रवाना हुई। यात्रियाें को सुबह से लेकर शाम तक प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

02576 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन को रविवार सुबह 8:30 बजे जाना था। इसके यात्री सुबह से ही स्टेशन पर आकर बैठ गए। आने पर पता चला कि ट्रेन लेट है। हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली ट्रेन देरी से चल रही थी, जिसकी वजह से इसमें भी देरी हो गई। इस वजह से उनका पूरा दिन प्लेटफॉर्म पर ही गुजरा। हालांकि, हैदराबाद से आने वाली ट्रेन के पहुंचने के दो घंटे के अंदर इसको रवाना कर दिया। इससे यात्रियों को काफी हद तक राहत मिली। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें