फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सीएम के साथ फोटो दिखाकर ठेका दिलाने के नाम पर ठगी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो और मंदिर का कार्ड दिखाकर ठेकेदार को ठगा, कैंट पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

गोरखपुर। मुख्यमंत्री के साथ फोटो दिखाकर सिंचाई विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित, बेतियाहाता निवासी वेद व्यास मिश्रा ने बृहस्पतिवार को कैंट थाने में तहरीर देकर आरोपी गोरखनाथ क्षेत्र के नथमलपुर निवासी अजीत नाथ मिश्रा पर धोखाधड़ी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है।
पीड़ित वेद व्यास मिश्रा ने तहरीर देकर बताया है कि वह ठेकेदारी करते हैं। काम के सिलसिले में उनकी मुलाकात अजीत नाथ मिश्रा से हुई। अजीत ने खुद को मुख्यमंत्री का करीबी बताया, प्रमाण के रूप में सीएम के साथ अपना फोटो भी दिखाया। इसके अलावा गोरखनाथ मंदिर का एक कार्ड दिखाया, जिसे देखने के बाद उसकी बातों पर विश्वास कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि अजीत ने सिंचाई विभाग का ठेका दिलाने के लिए आठ लाख रुपये बतौर सिक्योरिटी जमा करने के लिए कहा। अपने मित्र के खाते से 15 मार्च 2025 को अजीत नाथ के खाते में आठ लाख रुपये भेजे। इसके बाद कई माह बीतने के बाद भी ठेका नहीं मिला तो रुपये वापस मांगे। तब वह टालमटोल करने लगा। इसके बाद घर जाकर रुपये मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि उसका कुछ भी बिगाड़ नहीं पाएगा। अगर दोबारा रुपये मांगे तो उसे जान से मरवा देगा।
इस संबंध में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने कहा कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है, साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें