फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खराब मौसम के चलते कोलकाता और दिल्ली की उड़ान निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर देर से आईं तीन फ्लाइटें, यात्रियों के मोबाइल पर कंपनी ने पहले ही भेज दिया मैसेज
विज्ञापन

गोरखपुर। खराब मौसम की वजह से गोरखपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को कोलकाता और दिल्ली की उड़ान निरस्त करनी पड़ी। वहीं एयरपोर्ट पर तीन फ्लाइटों का देरी से आगमन हुआ। इंडिगो एयरलाइंस को दिल्ली और कोलकाता में खराब मौसम को देखते हुए दिन में ही उड़ान निरस्त करनी पड़ी। एयरलाइंस ने यात्रियों के मोबाइल पर चार घंटे पहले ही उड़ान निरस्त होने का मैसेज भेज दिया गया। इससे यात्रियों का ज्यादा दौड़ भाग नहीं करनी पड़ी।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक आरके पराशर ने बताया है कि मौसम खराब होने की वजह से इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1:31 घंटे देर से उड़ान भरी। देर से आने की वजह से दोपहर में 02:21 बजे यह फ्लाइट उड़ान भरी। स्पाइस जेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट तीन घंटे 42 मिनट देर से 04:47 बजे उड़ान भर सकी। इसी तरह इंडिगो की मुंबई जाने वाली फ्लाइट 21 मिनट देर से 06:35 बजे उड़ान भरी। फ्लाइट देर से आने की वजह से एयरपोर्ट पर यात्रियों को देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें