गोरखपुर के असुरन चौक पर एक कार गोलंबर से टकरा गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान कोतवाली इलाके के आमिर लारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर रात मेडिकल कॉलेज की तरफ से आते हुए कार गोलबंर से टकरा गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कार में जीत शाही पुत्र इंद्रजीत शाही निवासी भटवलिया चौराहा थाना कोतवाली जनपद देवरिया (34 ), सिद्धार्थ शर्मा पुत्र वीरेंद्र शर्मा निवासी मोहन रोड थाना कोतवाली देवरिया जनपद देवरिया (30), पार्थ शुक्ला पुत्र रवि शुक्ला निवासी सिविल लाइन थाना कोतवाली जनपद देवरिया (34) और एक महिला नाम व पता अज्ञात (28) सवार थे। हादसे में चारों लोग घायल हो गए।