फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गर्मी से निजात पाने की चाह में पांच युवकों ने असमय गंवाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अगल क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाते समय डूबे पांच युवक
विज्ञापन

गोरखपुर। तेज धूप व उमस भरी से निजात पाने की चाह में विगत दस दिन में राप्ती नदी में नहाते समय पांच युवकों की डूबने से मौत हो गई। पांचों युवक बिना परिजनों को बताए दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से उनकी डूबने से मौत हो गई।
बुधवार दोपहर में चार दोस्तों के साथ बेलीपार थाना क्षेत्र क़े कनइल गांव निवासी अरमान व रितेश प्रजापति गर्मी से निजात पाने के लिए राप्ती नदी में स्नान करने की योजना बनाई। परिजनों को बिना बताए वह चार दोस्तों के साथ रुदाईन उर्फ मझिगावां गांव के सटे राप्ती नदी तट पर पहुंचे। जहां नहाने के दौरान अरमान व रितेश की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 11 मई को राप्ती नदी के घड़घड़वा नदी तट पर नहाने के क्रम में इलाहीबाग के लाला टोली निवासी अर्सलान व उमर उर्फ सैफ की नदी में डूबने से मौत हो गई। इसी तरह छह मई को राजघाट थाना क्षेत्र के निजामपुर कच्ची बगिया निवासी बच्चा विष्णु कुशवाहा की राप्ती नदी तकिया घाट में डूबने से मौत हो गई थी। तीनों घटना में नदी में डूबे पांचों युवक गर्मी से निजात पाने के नहाने गए थे। नहाने के क्रम नदी की गहराई आदि का अनुमान नहीं होने के चलते वे गहरे के पानी में चले गए और असमय जान गंवा बैठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें