फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डीडीयू में इंजीनियरिंग संकाय के पास मारपीट, एक छात्र निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र के सिर में आई चोट, मुख्य नियंता ने बीटेक तृतीय वर्ष के विकास यादव पर की कार्रवाई
विज्ञापन


गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के सामने मंगलवार को दोपहर 12 बजे के करीब छात्रों के दो गुटों में क्रिकेट मैच में जीत-हार को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक छात्र के सिर में चोट आई है। मामले में मुख्य नियंता ने एक छात्र को छह माह के लिए निलंबित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, 12 बजे के करीब इंजीनियरिंग संकाय के सामने बीटेक द्वितीय सेमेस्टर के अमरदीप राज और छठे सेमेस्टर के विकास यादव के बीच क्रिकेट मैच में जीत-हार को लेकर बहस हो गई। थोड़ी देर में यह मारपीट में बदल गई। इसके बाद विकास के चार अन्य साथियों ने मिलकर अमरदीप की पिटाई कर दी। चार में से तीन साथी बाहरी थे। इसमें अमरदीप के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र ने इसकी शिकायत मुख्य नियंता से की। मुख्य नियंता प्रो. गोपाल प्रसाद ने तत्काल विकास यादव को छह माह के लिए निलंबित करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया। साथ ही कैंट पुलिस को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले दोनों गुटों के बीच क्रिकेट मैच हुआ था। उसमें भी बहस हुई थी। आगे एक और मैच होना था, उसी में हार-जीत को लेकर बहस करने के दौरान दोनों में मारपीट हो गई। निलंबित छात्र विकास यादव मैत्रीपुरम कॉलोनी का रहने वाला है।

वर्जनइंजीनियरिंग संकाय के पास मारपीट के बाद एक छात्र को निलंबित कर दिया गया है। उसका विश्वविद्यालय परिसर में प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।
- प्रो. गोपाल प्रसाद, मुख्य नियंता, डीडीयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें