फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मेले में भोपू बजाने पर विवाद, 50 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपीगंज के भरोहिया मंदिर में 27 फरवरी को आयोजित मेले में भोपू बजाने पर भिड़ गए थे दो पक्ष
विज्ञापन

एक मार्च को पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में हो गई थी मारपीट, दोनों पक्षों पर केस
पीपीगंज। कस्बे से सटे भराेहिया मंदिर में 27 फरवरी को मेले में भोपू बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए। स्थानीय लोगों ने समझाकर उन्हें शांत कराया। मामले को लेकर रमवापुर ग्राम सभा में एक मार्च को पंचायत भी हुई। जहां दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष से तहरीर मिलने पर पीपीगंज पुलिस 50 लोगों पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

27 फरवरी को भरोहिया मंदिर में आयोजित मेले में राजाबारी निवासी शनि यादव, उनके बेटे श्यामदेव के बीच भोपू बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान शनि यादव व श्यामदेव के बीच मारपीट हो गई। एक मार्च को रमवापुर इशरदेव यादव के घर पंचायत रखा गया। इसमें दोनों पक्ष पहुंचे लेकिन एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए फिर लाठी व डंडे से प्रहार कर दिया। इसमें श्यामदेव पक्ष से उसकी मां प्रेमशिला, उसकी बहन लक्ष्मी, सपना व उसके पिता दशरथ समेत 20 अज्ञात लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर शनि यादव पक्ष से उसके पिता सुरेंद्र यादव, सुरेश यादव, धर्मेंद्र समेत 20 लोगों को चोटें आई।
विज्ञापन

पीपीगंज थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने मारपीट की है। केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें