फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन के विवाद में मारपीट, बड़े भाई की मौत, छोटा घायल- मुंबई में करते थे व्यापार

Sat, 12 Jul 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

खोराबार थाना क्षेत्र के खोराबार गांव के रामबरन टोला निवासी जितेंद्र निषाद का पड़ोसी चैतू उर्फ नवमीनाथ गुप्ता से कई वर्षों से दरवाजे के सामने जमीन को लेकर विवाद है।  मंगलवार को जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हुई थी। पुलिस ने एक पक्ष से सत्येंद्र निषाद एवं दूसरे पक्ष के अरुण गुप्ता का शांतिभंग में चालान कर दिया था। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे जितेंद्र निषाद और चैतू उर्फ नवमीनाथ परिवार के साथ भिड़ गए।
विज्ञापन
खोराबार में गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरवाजे के सामने जमीन के विवाद में बृहस्पतिवार रात नौ बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के जितेंद्र निषाद (50) की मौत हो गई जबकि उनका छोटा भाई सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले में जितेंद्र के पिता रमेश निषाद ने आठ नामजद के खिलाफ खोराबार थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खोराबार थाना क्षेत्र के खोराबार गांव के रामबरन टोला निवासी जितेंद्र निषाद का पड़ोसी चैतू उर्फ नवमीनाथ गुप्ता से कई वर्षों से दरवाजे के सामने जमीन को लेकर विवाद है।  मंगलवार को जमीन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी व मारपीट हुई थी। पुलिस ने एक पक्ष से सत्येंद्र निषाद एवं दूसरे पक्ष के अरुण गुप्ता का शांतिभंग में चालान कर दिया था। बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे जितेंद्र निषाद और चैतू उर्फ नवमीनाथ परिवार के साथ भिड़ गए।

आरोप है कि जितेंद्र निषाद व उनके छोटे भाई सत्येंद्र निषाद पर चैतू उर्फ नवमीनाथ गुप्ता व उनके परिवार ने लाठी-डंडा व राॅड से हमला कर पिटाई की। इसमें सत्येंद्र व जितेंद्र निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस जितेंद्र निषाद को एम्स अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल सत्येंद्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चैतू उर्फ नवमीनाथ, उनके बेटे अरुण व एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। अन्य आरोपी घर छोड़कर भागे हुए हैं।
विज्ञापन

जितेंद्र की पत्नी व बेटा मुंबई से घर के लिए रवाना
मृत जितेंद्र मुंबई में जमीन से संबंधित कारोबार करते थे। पत्नी लक्ष्मी और बेटा अभिषेक के साथ वहीं रहते थे। उनकी पुत्री सोनिया की शादी हो चुकी है। जितेंद्र करीब दो साल से गांव खोराबार स्थित घर पर रह रहे थे। उनका दो जगह मकान है। छोटा भाई सत्येंद्र खोराबार के रामबरन टोला स्थित मकान में रहता है और जितेंद्र खोराबार गांव में घर पर रहते थे।

सत्येंद्र के माता-पिता घर के सामने एक झोपड़ी में जानवर पाल रखे हैं। इसी जमीनी को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा है। मामले की जानकारी पर जितेंद्र की पत्नी व बेटा मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए। इधर, जितेंद्र के परिजनों का आरोप है कि दरवाजे के सामने की जमीन को लेकर वर्षों से चैतू उर्फ नवमीनाथ गुप्ता से विवाद चला आ रहा है।

बताया कि दोनों पक्ष से एक-एक लोगों का पुलिस दो दिन पहले शांतिभंग में चालान किया था। अगर पुलिस इसके बाद सचेत रहती और सख्ती बरतती तो यह घटना नहीं घटित होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें