फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: लंबित मानचित्रों के निस्तारण के लिए मेला 28 को

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम (ऑन लाइन पोर्टल यूपीओबीपीएएस) पर अपलोड हाई रिस्क, लो-रिस्क एवं निवेश मित्र पोर्टल के लंबित मानचित्रों और शमन मानचित्रों के निस्तारण के लिए 28 नवंबर को गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सभा कक्ष में मानचित्र समाधान मेला लगेगा।
विज्ञापन


जीडीए के सचिव उदय प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मेला सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक चलेगा। मेला में विभिन्न आपत्तियों के कारण निरस्त मानचित्रों में लगाई गई आपत्तियों का यथा संभव निराकरण कराकर निरस्त मानचित्रों की स्वीकृति पर भी विचार किया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव उदय प्रताप सिंह ने महानगरवासियों से अपील की है कि उनके द्वारा गोरखपुर विकास प्राधिकरण में ऑन लाइन-आफ लाइन स्वीकृति के लिए मानचित्र दाखिल किया गया है तो अपने संबंधित आर्किटेक्ट / इंजीनियर के साथ मेला में उपस्थित होकर लंबित मानचित्रों का निस्तारण करा लें। अन्यथा उनका मानचित्र नियमानुसार निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें