फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कर्मचारी ने मालिक के खाते से उड़ाए 10 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहजनवां। नगर पंचायत वार्ड नं- 9 पिपरा निवासी राम दयाल विश्वकर्मा ने दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी पर एटीएम चुराकर खाते से 10 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया है। रामदयाल विश्वकर्मा की वेल्डिंग की दुकान है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दुकान पर क्षेत्र का रहने वाला युवक काफी समय से काम करता है। इसके चलते उसका घर आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि इस बीच उसने मोबाइल की कवर में रखा एटीएम चुरा लिया। इसके बाद गीडा स्थित एक एटीएम में जाकर 10 हजार रुपये निकाल कर भाग गया। मैसेज आने पर उन्होंने बैंक से संपर्क किया। बैंक कर्मियों ने जब सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो कर्मचारी एटीएम से रुपये निकालते हुए दिखाई दिया। आरोप है कि जानकारी के बाद कर्मचारी को पकड़कर घर ले आए। इसके बाद थाने पहुंचकर सूचना दी। इस बीच आरोपी मौका पाकर घर से भाग निकला। थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने कहा कि पीड़ित थाने आया लेकिन कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें