फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रयागराज में गंगा नदी पर नया पुल बनने से बढ़ी ट्रेनाें की स्पीड, रेलवे की कमाई भी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रयागराज-रामबाग रूट पर दारागंज-झूंसी के पास गंगा नदी पर नया पुल बनने से ट्रेनों की रफ्तार बढ़ गई है। पहले इस रेल खंड पर 20 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार निर्धारित थी, लेकिन अब यह नियंत्रण हटा लिया गया है। कुछ ट्रेनें अधिकतम गति 100 से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने लगी हैं। वहीं, डबल इंजन वाली मालगाड़ी भी चलने लगी हैं। इससे लोड ज्यादा भेजा जा रहा है और रेलवे की आय बढ़ गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर से प्रयागराज-रामबाग रूट से होकर 11 एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं। इन ट्रेनों की रफ्तार प्रयागराज-रामबाग खंड पर बहुत धीमी हो जाती थी। गंगा नदी पर पुराने पुल से गुजरने के लिए ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 40 किमी प्रति घंटे निर्धारित थी। अब नया पुल बनने के बाद ट्रेनें फुल स्पीड से चलने लगी हैं। वहीं, प्रयागराज से वाराणसी के बीच दोहरी लाइन बिछने से भी स्पीड बढ़ी है। रेल प्रशासन के मुताबिक, गोरखपुर-एलटीटी, अहमदाबाद-गोरखपुर, पुणे-गोरखपुर ट्रेन की स्पीड बढ़ाई गई है। अन्य ट्रेनों की स्पीड भी सप्ताह भर में बढ़ा दी जाएगी। इसका शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों के चलने से करीब दस मिनट की बचत होगी। वहीं, मालगाड़ी में अब दो इंजन लगने लगे हैं, जिससे करीब 4000 टन तक ढुलाई होने लगी है। पूर्वेात्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गंगा नदी पर नया पुल बनने से ट्रेनों की स्पीड तो बढ़ी ही है मालगाड़ी के ढुलाई की क्षमता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

-
ये ट्रेनें जाती हैं
15017 काशी एक्सप्रेस

19489 अहमदाबाद - गोरखपुर एक्सप्रेस

22550 वंदे भारत एक्सप्रेस

15003 चौरीचारा एक्सप्रेस

18201 दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस

11081 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस

11037 पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस

12165 लोकमान्य तिलक वाराणसी सुपरफ़ास्ट
11055 गोदान एक्सप्रेस

12538 मंडुआडीह मोतिहारी एक्सप्रेस
01028 गोरखपुर-पुणे स्पेशल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें